Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानें आज का मौसम और तापमान अपडेट।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 4 July 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 4 July 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस बनी रही, जबकि पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather Update 4 July 2026

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। आगे पढ़िए..

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊधमसिंह नगर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के पास न जाएं, खुले स्थानों पर आकाशीय बिजली के दौरान रुकने से बचें और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।