उत्तराखंड: देवर-भाभी ने छात्रा को बेहोश कर किया दुष्कर्म, विडियो बनाकर कोरे कागजों पर कराये साइन

हरिद्वार के ज्वालापुर में एक छात्रा की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद आरोपी युवक और उसकी भाभी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, रंगदारी और जबरन शादी का दबाव बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar Rape Case: Girl raped after being rendered unconscious in Haridwar
Image: Girl raped after being rendered unconscious in Haridwar

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां देवर ने भाभी की मदद से एक छात्रा को बेहोश किया, फिर बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अब अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने एक युवक और उसकी भाभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Girl raped after being rendered unconscious in Haridwar

पीड़िता की शिकायत के अनुसार,आरोपी पांवधोई क्षेत्र की रहने वाली समरीन ने उसे (छात्रा को) अपने घर बुलाकर अपने देवर उवेश से मिलवाया। इसके बाद आरोपी देवर लगातार छात्रा के संपर्क में रहने लगा। छात्रा का आरोप है कि 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलने के दौरान आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर जबरन बाइक पर बैठाया और अपने घर ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिलाया गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आगे पढ़िए..

पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर आरोपी ने उसे उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाए। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी युवती को रोशनाबाद ले गया, जहां उससे कुछ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और वीडियो बनाया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया और 50 हजार रुपये की मांग भी की।

पुलिस ने शुरू की जांच

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, दोनों पक्षों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।