Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से कुछ बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। साल 2013 के भयानक आपदा के बाद ये तस्वीर आंखों को सुकून दे रही है। भगवान भोलेनाथ की नगरी में भव्य निर्माण हो रहा है। अब मंदिर के दूसरे छोर से अराइवल प्लाजा की एक कुछ और भव्य तस्वीरें सामने आई है। ये वो जगह है जहां पर तीर्थ यात्री शांति से बैठेंगे और ध्यान लगाएंगे। सबसे खास बात ये है कि अराइवल प्लाजा दो नदियों के संगम पर बनाया गया है। मंदाकिनी और काली गंगा से मंदिर तक के लिए रास्ता बनाया गया है। 252 मीटर लम्बा मार्ग बेहद ही खूबसूरती से तैयार किया गया है। पहले इस रास्ते में ग्रेनाइट की टाइल्स लगाई जानी थी लेकिन अब यहां ग्रेनाइट के पत्थर लगाए गए हैं। उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र यानी यूसैक के निदेशक ने इसे लेकर कुछ खास बातें बताई हैं।