Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कहते हैं कि रास्ते हैं तो मंजिलें हैं, मंजिलें हैं तो हौसला है, हौसला है तो विश्वास है और विश्वास है तो जीत है। रास्तों से जीत के सफर में मंजिलें, हौसला और खुद पर विश्वास बेहद जरूरी है। ये ही वजह है कि आज देवभूमि उ्तराखंड में एक चौकीदार के बेटे ने उस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल किया है। टिहरी गढ़वाल में लोक निर्माण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात दीपक शर्मा ने मेहनत का दामन कभी नहीं छोड़ा। एक साल से वो पसीना बहाते रहे और अब जाकर उन्होंने वो मुकाम हासिल किया, जिसके लिए वो अपने शरीर को लोहे में ढाल रहे थे। दीपक शर्मा ने एक मिनट में चार उंगलियों के दम पर 70 पुशअप लगाए हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। दूसरे की कोशिश में उन्होंने इस सफलता को हासिल किया है। उनकी जिंदगी बेहद संघर्षों से होकर गुजरी है।
Congratulations Deepak Sharma for Making Guinness World Record. He is working as Computer operator in PWD, New Tehri....
Posted by Tehri Heights on Friday, September 14, 2018