Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। ये लगाव आज का नहीं, बल्कि दशकों पुराना है। दरअसल, योग और आध्यात्म की इस सरजमीं पर पीएम मोदी ने भी साधना की थी। एक बार फिर से उत्तराखंड में स्थित पवित्र धाम केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि 7 या फिर 8 अक्टूबर को पीएम मोदी केदारनाथ धाम आएंगे। नई केदारपुरी लगभग तैयार है। खबर है कि इसी दिन पीएम मोदी नई केदारपुरी का लोकार्पण भी कर सकते हैं। खबर है कि इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ से गरुण चट्टी तक निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। गरुड़चट्टी से पीएम मोदी का बेहद लगाव है। खबर है कि वो उस साधनास्थल में भी जा सकते हैं जहां 33 साल पहले उन्होंने साधना की थी। मोदी के दौरे के संकेत के बाद कुछ बड़ी तैयारियां भी की गई हैं।