Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में केदारनाथ ट्रैक पर गए 24 लोगों की टीम का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा। बताया जा रहा है कि इस टीम में IIT रुड़की के 19 छात्रों का ट्रैकिंग दल भी है। टीम का संपर्क पूरी तरह से कट गया है और इस वजह से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। इस वजह से SDRF की टीम की रेस्क्यू के लिए भेज दिया गया है। ये रेस्क्यू टीम वासुकीताल से इस टीम की खोज शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि इस टीम ने टिहरी जिले के गंगी से 20 सितंबर को केदारनाथ तक ट्रैकिंग का सफर शुरू किया था। चार दिन से इस टीम से किसी का संपर्क नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि IIT के ही एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को फोन करके खबर दी। इसके बाद एक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना कर दी गई है।