Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: अगर आप उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आने वाले वक्त में आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड का पहला एरोमा पार्क स्थापित किया जा रहा है। यहां एरोमा यानी सुगंध पौध पर आधारित उद्योग को लाने में आसानी होगी। इसके लिए जमीन भी तय कर लगी गई है। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में ये पार्क 30 एकड़ जमीन पर बनेगा। बताया जा रहा है कि इसी की तर्ज पर प्रदेश के बाकी जिलों में भी एरोमा पार्क लगाए जाने हैं। फिलहाल काशीपुर के एरोमा पार्क में करीब 5 हजार लोगों को रोजगार की संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वकत् में अलग अलग जिलों में एरोमा पार्क खुलने से युवाओं को बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। अब आपको बताते हैं कि एरोमा पार्क की क्या खूबियां होंगी।