Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: देवभूमि के बाबा केदारनाथ पर हर किसी की अटूट आस्था बढ़ती जा रही है। ये आलम ऐसा है कि इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इससे पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में 4.71 लाख यात्री केदारनाथ बाबा के दर्शनों को आये थे। साल 2014 में केदारनाथ में 40 हजार के करीब श्रद्धालु आए थे। साल 2015 में 1.54 लाख श्रद्धालु ही बाबा केदार के दर पर पहुंचे थे। साल 2016 में 3.09 लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे।लेकिन अब आपको जानकर खुशी होगी कि इस साल ये आंकड़ा 7 लाख को छूने वाला है और खुशी की बात ये है कि अभी केदारनाथ यात्रा के लिए 1 महीने का वक्त और बचा हुआ है। इससे पहले वर्ष 2011 में केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे, जिनकी संख्या 5.70 लाख थी। इस बार अब तक 6.85 लाख के करीब श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा इस बार एक और रिकॉर्ड बन रहा है।