Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: इस वक्त मुकेश अंबानी निर्विवाद रूप से देश के सबसे अमीर शख्स हैं। ये बात भी सच है कि वो देवभूमि उत्तराखंड को प्रणाम करते हैं। कभी केदारनाथ और कबी बदरीनाथ में अपना सिर झुकाने वाले अंबानी अपने बेटे की शादी के बाद वर-वधू को उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण धाम भी लाएंगे। अब मुकेश अंबानी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि वो जियो के माध्यम से उत्तराखंड को डिजिटल देवभूमि बनाएंगे। उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए रिलायंस जियो द्वारा ईको फ्रैंडली बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा। मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि अगले दो साल के भीतर उत्तराखंड के 2185 स्कूल और 200 कॉलेज को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ेंगे। इसके अलावा भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी रिलायंस उत्तराखंड में निवेश का प्लान तैयार कर रहा है।