केदारनाथ के दर पर आएंगे पीएम मोदी, इस बार बेहद खास है आने की वजह!

बताया जा रहा है कि एक बार फिर से पीएम मोदी केदारनाथ के दर पर आने वाले हैं। इस बार ये कार्यक्रम कुछ अलग और जरा हटकर होगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
narendra modi kedarnath: pm modi to visit kedarnath in november
Image: pm modi to visit kedarnath in november

: देवभूमि के भगवान केदारनाथ पर पीएम मोदी की अटूट आस्था और श्रद्धा है। ये बात हर कोई जानता है कि जब जब मोदी को मौका मिला, वो बाबा केदारनाथ के दर्शन करना नहीं भूले। चाहे कपाट खुलने का वक्त हो, या फिर कपाट बंद होने का वक्त, मोदी हर बार मौजूद रहे। केदारनाथ में आपदा के बाद तबाह हुई तस्वीर को संवारना और नई केदारपुरी बसाना पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल रहा है। अब एक बार फिर से केदारनाथ के दर्शनों के लिए पीएम मोदी आ रहे हैं। इस बार वजह बेहद खास भी बताई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि इस बार रात्रि विश्राम पीएम मोदी केदारनाथ धाम में ही करेंगे। 9 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसी दिन पीएम मोदी नई केदारपुरी का भी उद्घाचन करेंगे।

यह भी पढें - देवभूमि के चार धाम रेल नेटवर्क से जुड़ी अच्छी खबर, दिखने लगा न्यू ऋषिकेश स्टेशन
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के दौरे को हरी झण्डी दे दी है। आपको याद होगा कि इस बार केदारनाथ के कपाट खुलने के वक्त पीएम मोदी वहां मौजूद थे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी रात्रि विश्राम भी केदारनाथ धाम में ही करेंगे। दरअसल केदारनाथ के कपाट 9 नवम्बर को सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद होने हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पीएम मोदी 8 नवंबर की शाम के केदारपुरी में पहुंचेगी और रात्रि विश्राम केदारपुरी में ही करेंगे। यानी वे एक दिन पहले 8 नवम्बर को केदारनाथ पहुंच सकते हैं और 8 नवम्बर की रात केदारनाथ में ही बिताकर अगली सुबह 9 नवम्बर को कपाट बन्द होने के बाद केदारनाथ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढें - गौरवशाली पल..उत्तराखंड की दो यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप 350 यूनिवर्सिटी में शामिल
अब आप ये भी जान लीजिए कि नई केदारपुरी में क्या क्या काम पूरे हो चुके हैं।
आदि शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण
मंदाकिनी नदी के किनारे घाटों का निर्माण
सरस्वती नदी के किनारे घाटों का निर्माण
सरस्वती-मंदाकिनी के संगम से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग का चौड़ीकरण
पुजारियों के लिए थ्री इन वन घर
बताया जा रहा है कि ये सारे काम पूरे कर लिए गए हैं और पीएम मोदी अपने केदारनाथ दौरे में इन सभी का उद्घाटन करेंगे।