Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस है। इस दिन पीएम मोदी भगवान केदारनाथ के दर्शनों के लिए आएंगे। पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी केदारनाथ में नए निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे। संभावना है कि सुबह 8.20 बजे पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। खास बात ये है कि बीते तीन महीने के भीतर पीएम मोदी का तीसरा उत्तराखंड दौरा है। पहले विश्व योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में योग, फिर 7 अक्तूबर को इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन और अब केदारनाथ दौरे पर आकर पीएम मोदी वहां कामों का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा केदारनाथ में सौंदर्यीकरण की नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास हो सकता है।