पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का कार्यक्रम बदला, अब तीन दिन पहले ही आएंगे!

पहले बताया जा रहा था कि पीएम मोदी 9 नवंबर को केदारनाथ दौरे पर आएंगे लेकिन अब खबर है कि तीन दिन पहले ही मोदी केदारनाथ पधारेंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
pm modi kedarnath: PM modi kedarnath visit progrrame change
Image: PM modi kedarnath visit progrrame change

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 6 नवंबर को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आएंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्य सचिव के नेतृत्व में अफसरों की एक टीम केदारनाथ जाएगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से ही पीएमओ से तारीख बदलने की बात कही गई थी। पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी केदारनाथ में नए निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे। खास बात ये है कि बीते तीन महीने के भीतर पीएम मोदी का तीसरा उत्तराखंड दौरा है। पहले विश्व योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में योग, फिर 7 अक्तूबर को इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन और अब केदारनाथ दौरे पर आकर पीएम मोदी वहां कामों का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा केदारनाथ में सौंदर्यीकरण की नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास हो सकता है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के सपूत को कश्मीर के पत्थरबाजों ने मारा, अब कहां गए राजनीति करने वाले?
पहले केदारधाम के कपाट बंद होने के मौके पर पीएम मोदी को नौ नवंबर को केदारधाम आना था। इस बारे में पीएमओ से कार्यक्रम भी आ गया था। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से पीएमओ से तारीख बदलने का आग्रह किया गया। बताया जा रहा है कि गरुड़ चट्टी तक बने चार किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन भी पीएम मोदी कर सकते हैं। गरुड़ चट्टी तक जाने के लिए ऑल टेरेन व्हीकल की व्यवस्था की जा रही है। केदारनाथ के कपाट 9 नवम्बर को सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद होने हैं। गरुड़चट्टी से पीएम मोदी का बेहद लगाव है। खबर है कि वो उस साधनास्थल में भी जा सकते हैं जहां 33 साल पहले उन्होंने साधना की थी। मोदी के दौरे के संकेत के बाद कुछ बड़ी तैयारियां भी की गई हैं।आपको बता दें कि केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक ढाई किलोमीटर का पैदल मार्ग है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में रास्ता भटकीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी..जाना था रूड़की, गूगल मैप ने सहारनपुर पहुंचाया
केदारनाथ से गरुढ़चट्टी तक पैदल मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। रास्ते पर बाकायदा रेलिंग भी लगा दी गई है। अगर पीएम मोदी यहां आते हैं तो उनके लिए ATV की व्यवस्था की गई है। आपको याद होगा कि बीते साल जब केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए थे तो उस दौरान पीएम मोदी यहां आए थे। उन्होंने पुराने दिनों की याद ताज़ा की थी और कहा था कि ‘एक दौर था जब मैं यहीं रम गया था लेकिन शायद बाबा केदार की ये इच्छा नहीं थी। गरुड़चट्टी में मोदी रहा करते थे और रोजाना दो किमी नंगे पांव पैदल चलकर बाबा केदार के दर्शनों को जाते थे। कुछ वक्त बाद वो वापस चले आए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मीडिया से बातचीत में ये संकेत दिए हैं। हालांकि, इस संबंध में भी अब तक सरकार को आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस वजह से यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री छह से नौ अक्टूबर के बीच कभी भी केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच सकते हैं।