Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: आखिरकार लंबे वक्त के बाद केदारनाथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। केदारनाथ, गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण में शूट की गई इस फिल्म का ट्रेलर देखने में ही शानदार लग रहा है। इसे देखकर आपकी आंखों में केदारनाथ त्रासदी की वो तस्वीरें फिर से घूमने लगेंगी। इस ट्रेलर में भले ही एक भी डायलॉग नहीं है, सिर्फ म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। कहानी की झलक दिखाने के साथ ही ये ट्रेलर दिल में की सवाल छोड़ जाता है। इस फिल्म में सुशांत पिट्ठू के रोल में दिख रहे हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं को बांस की बनी टोकरी में बैठाकर पीठ पर लादकर यात्रा करवाने वालों को पिट्ठू कहा जाता है। साल 2013 में केदारनाथ में भयंकर आपदा आई थी। इस आपदा के दौरान कई लोग मारे गए थे। इस फिल्म के ट्रेलर में ही नज़र आ रहा है कि आपदा का वो वक्त कैसा रहा होगा।