Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: ऐसा कई बार देखा गया है। फिल्म को हिट कराने के लिए बॉलीवुड में कुछ ऐसा मसाला परोसा जाता है कि विवाद हो जाए। काल्पनिक कहानियों का ताना-बाना बुनकर फिल्म को इस तरह से तैयार किया जाता है कि निश्चित बवाल हो और ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। सोशल मिडाया से सड़क तक लोग केदारनाथ फिल्म के विरोध में उतर आए हैं। केदारनाथ फिल्म में किसिंग सीन और हिंदू-मुस्लिम हीरो हीरोइन को लेकर बवाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड में बीजेपी के बाद विश्व हिंदू परिषद भी इस फिल्म के विरोध में उतर आई है। इस फिल्म को आस्था पर कुठाराघात बताया गया है और बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक अब ये हंगामा शुरू हो रहा है। उत्तराखंड में विश्व हिंदू परिषद ने केदारनाथ फिल्म को हिंदुओं की आस्था पर चोट बताया।