दिवाली पर प्रधानमन्त्री केदारनाथ में थे। इस मौके पर मोदी ने बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना की और भारतवर्ष की समृधि की प्रार्थना की। देखिये ये 10 एक्सक्लूसिव फोटो...
-
कपिल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: exclusive images of PM Modi visit of Kedarnath on diwali
: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे, केदारनाथ हेलीपैड पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मन्दिर परिसर में स्थापित फोटो गैलरी का भी निरीक्षण किया। बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 20 मिनट तक पूजा की और भगवान् शिव का रुद्राभिषेक किया जिसके बाद मोदी जनता के बीच पहुंचे।
प्रधानमंत्री ने यहां पर मीडिया सहित अन्य सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आस्था पथ, उदक कुंड, अराइवल प्लाजा में स्थान-स्थान पर बने घाटों, सुरक्षा दीवारों, पहाड़ी शैली पर बनाये गये भवनों तथा शंकराचार्य जी की समाधी स्थल का व्यापक निरीक्षण किया।
बदरी केदार मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री को प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की अद्यतन जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज, निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों एवं अन्य क्षेत्रीय महानुभावों से भी बात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री को उनकी माता जी का चित्र भी भेंट किया।

केदानाथ धाम से वापसी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने विदाई दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश पंत, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल "निशंक", पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल सहित शासन के उच्चाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
