Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सभी मंत्रालयों और सभी विभागों को एक निर्देश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में अब राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के परिचय के लिए शुरुआत में महामहिम लगाने की जरूरत नहीं है। जी हां ये बेहतरीन पहल खुद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने की है। आपको बता दें कि विभागों या फिर मंत्रालयों में राज्यपाल के आगे अंग्रेजी में हर एक्सीलेंसी द गवर्नर और हिंदी में हिंदी में महामहिम राज्यपाल लिखा और कहा जाता है। अब इसकी जगह पर ऑनरेबल गवर्नर, राज्यपाल महोदय या फिर माननीय राज्यपाल संबोधन का प्रयोग किया होगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अभी भी राज्यपाल के लिए अंग्रेजी में His/ her Excellency या फिर The Governor शब्द का प्रयोग किया जा रहा था। हिंदी में महामहिम राज्यपाल शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा था।