केदारनाथ फिल्म को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट का फैसला, रिलीज पर रोक लगाने से इनकार

केदारनाथ फिल्म को लेकर उत्तराखँड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार किया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड: uttarakhand high court on kedarnath movie
Image: uttarakhand high court on kedarnath movie

: भले ही उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म विवादों में हो और इसके कई दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई जा रही हो...इन सबके बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने केदारनाथ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यानी अब ये फिल्म तय वक्त पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोर्ट ने याचकाकर्ता की याचिका को खारिज किया है और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देने के लिए कहा है।
आपको बता दें कि स्वामी दर्शन भारती की तरफ से ये याचिका लगाई गई थी। याचिका में बताया गया था कि ये फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। फिल्म की कहानी में केदारनाथ त्रासदी के साथ हिंदू आस्था और मान्यता पर चोट की गई है। चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन की सिंगल बेंच में इस याचिका पर सुनवाई हुई।

यह भी पढें - उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कृपया ध्यान दें..ये अवैध वसूली खत्म कब होगी ?
इस बीच हिंदू संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने फिल्म को लेकर विरोध जताया तो इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में कमेटी बनाई। ये कमेटी केदारनाथ फिल्म को लेकर कही जा रही परेशानियों को देखेगी और फिर रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही सेंसर बोर्ड को भी ज्ञापन भेजा गया है और आपत्ति दर्ज कराई गई। याचिकाकर्ता का कहना है कि केदारनाथ धाम देशभर में लिए मोक्ष धाम के रूप में जाना जाता है। उधर खबर ये भी है कि इस बारे में बदरी केदार मन्दिर समिति ने कहा कि फिल्म को तैयार करने में उनसे कोई परमीशन नहीं ली गई है।
फिलहाल इतना जरूर है कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के लिए ये राहत भरी खबर है।

यह भी पढें - पहली बार उत्तराखंड के नाम से IPL में जलवा दिखाएंगे क्रिकेटर, BCCI ने चुने 14 खिलाड़ी
आपको बता दें कि उत्तराखंड में जगह जगह इस फिल्म का विरोध देखने को मिला है। आप भी इसका ट्रेलर देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: