‘केदारनाथ’ फिल्म की प्रोड्यूसर गिरफ्तार, धोखाधड़ी के संगीन आरोप

उत्तराखंड में शूट हुई केदारनाथ फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा गिरफ्तार हो गई हैं। उन पर धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड: kedarnath film producer prerna arora arrested
Image: kedarnath film producer prerna arora arrested

: केदारनाथ फिल्म भले ही देश के बाकी राज्यों में रिलीज हो गई है लेकिन उत्तराखंड में ये फिल्म लगभग बैन हो चुकी है। केदारनाथ धाम की आस्था से खिलवाड़ और लव जेहाद के आरोपों के बाद ये फिल्म अब नए विवाद में फंस गई है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा पर धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने प्रेरणा अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। अब आपको समझाते हैं कि आखिर ये मामला क्या है।
दरअसल प्रेरणा अरोड़ा पर 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ से ही जुड़ा ये मामला है। आपको बता दें कि प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की मालकिन हैं। इस कंपनी ने फिल्म केदारनाथ के सभी राइट्स रॉनी स्क्रूवाला को बेचे थे।

यह भी पढें - मूवी रिव्यू: केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित की बेटी और मंसूर का रोमांस, बेकार सी लव स्टोरी
इसके बाद लेकर जून 2018 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भगनानी ने आरोप लगाए कि प्रेरणा ने गैर कानूनी तरीके से रॉनी स्क्रूवाला को राइट्स बेचे और इससे उन्हें 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जब कुछ भी सुनवाई नहीं हुई तो भगनानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा था। कोर्ट के आदेश के बाद प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और अब वो गिरफ्तार हो गई हैं। फिलहाल वो 10 दिसंबर पर पुलिस हिरासत में हैं।
केदारनाथ फिल्म पहले से ही विवादों में रही है। पहले स्थानीय युवाओं को पेमेंट नहीं किया, फिर केदारनाथ की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगा और अब ये हाल हो रहा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म पर बवाल, कई जिलों में रिलीज पर लगी रोक
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये ट्वीट किया है। देखिए।