‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर की अपील, उत्तराखंड में फिल्म पर बैन हटा दो..मिला ये जवाब

एक तरफ उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म का पुरजोर विरोध हो रहा है और दूसरी तरफ इस फिल्म के डायरेक्टर ने सीएम त्रिवेंद्र से एक अपील की है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड: Kedarnath film director tweet to tivendra singh rawat
Image: Kedarnath film director tweet to tivendra singh rawat

: उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म का किस तरह से विरोध हो रहा है, ये तो आप अच्छी तरह से जानते हैं। इस बीच केदारनाथ फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट किया है और अपील की है कि उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म से बैन हटाया जाए। साथ ही अभिषेक कपूर ने कहा कि ये फिल्म सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर बनी है। अभिषेक कपूर ने ट्वीट तो कर लिया लेकिन त्रिवेंद्र इस फिल्म पर बैन हटाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। बल्कि अभिषेक को इसका जवाब मिला है।
बीजेपी नेता अजेंद्र अजय ने हमालवर रुख अपनाते हुए कहा है कि अभिषेक जैसे डायरेक्टर अपनी फिल्मों में हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाते हैं और आस्था पर प्रहार करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की उदारता का नाजायज फायदा मत उठाओ। साथ ही अजेंद्र अजय ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी पर भी निशाना साधा है।

यह भी पढें - Video: केदारनाथ फिल्म के नाम पर देवभूमि से धोखा! सतपाल महाराज ने दी खुली वॉर्निंग
ट्वीट में लिखा कि ‘सेंसर बोर्ड की भूमिका प्रभावी होनी चाहिए। केदारनाथ फिल्म को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जनभावनाओं का ख्याल रखा, जबकि सेंसर बोर्ड का रवैया अच्छा नहीं था’। इस बीच डायरेक्टर के ट्वीट के बाद भी सीएम त्रिवेंद्र प्रतिबंध हटाने को तैयार नहीं है।
आपको बता दें कि इस बीच पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज भी खुलकर इस फिल्म के विरोध में आ चुके हैं। सतपाल महाराज ने भी साफ कहा था कि इस फिल्म के जरिए पहाड़ की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। सतपाल महाराज ने कहा था कि अब बॉलीवुड में फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड में फिल्म बनाने से पहले बॉन्ड भरवाया जाएगा। इस वक्त उत्तराखंड के 7 जिलों में ये फिल्म बैन है क्योंकि बाकी 6 जिलों में सिनेमाघर नहीं हैं। इसके अलावा भी कुछ खास बातें हैं।

यह भी पढें - मूवी रिव्यू: केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित की बेटी और मंसूर का रोमांस, बेकार सी लव स्टोरी
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सीएम त्रिवेंद्र को ट्वीट किया है और कहा कि फिल्म सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देती है। उन्होंने अपील की है कि फिल्म के संदेश को देखते हुए इस पर लगा बैन हटाना चाहिए। देखिए ट्वीट