Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: फिल्म के नाम पर आखिर आस्था पर प्रहार कब तक ? केदारनाथ के नाम पर पवित्र परंपरा से खिलवाड़ क्यों ? ये सवाल फिलहाल हर किसी के जेहन में हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म पर बैन लगा हुआ है और फिलहाल ये बैन हटने के आसार नज़र नहीं आ रहे। इस बीच दुबई में रहने वाले उत्तराखंड के समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने इस फिल्म को लेकर कुछ बड़ी बातें सोशल मीडिया के माध्यम से बताई हैं। हाल ही में रोशन रतूड़ी ने फेसबुक पर लिखा..’जैसे आपने देखा है कि हमारे धार्मिक पवित्र स्थलों में से एक “केदारनाथ “को किस तरह कलंकित किया जा रहा है। इससे मन को बहुत दुख पहुंचा है। क्यों हमारे पवित्र धर्म स्थलों अपवित्र किया जा रहा ? क्यों ऐसी फिल्में बनाने के लिये सरकार द्वारा खुली आज़ादी दी जाती है?’ आगे भी रोशन रतूड़ी ने बहुत कुछ लिखा है।
मेरे आदरणीय उतराखडीं-उतरांचली देवतुल्य वासियों नमस्कार । जैसे आपने देखा है कि हमारे धार्मिक पवित्र स्थलों में से एक “केदारनाथ “को किस तरह कलंकित किया जा रहा है । इससे मन को बहुत दुख पहुँचा है । क्यों हमारे पवित्र धर्म स्थलों अपवित्र किया जा रहा ..? क्यों ऐसी फ़िल्मे बनाने के लिये सरकार द्वारा खुली आज़ादी दी जाती है । कुछ लोग चंद पैसों के लिये अपनी धार्मिक पवित्र स्थानों को बेचने पर लगे है । क्या उनका अंदर ज़मीर मर चुका है । जिसका हम सब पुरी ज़ोर से विरोध करते है । कोई भी हो कितना भी बड़ा डोन हो,अगर हमारी आस्था देव भूमि पवित्र धार्मिक स्थलों के साथ किसी भी तरह का छेड़ छाड किया जाता है तो हम किसी को भी माफ़ नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी है ।कुछ ऐसी घटिया फ़िल्मे बनाते है जिससे हमारी नई पीढ़ी अपने संस्कारों से छोड़कर ग़लत रास्ते पल निकल पड़े है जहाँ से उनको वापस लाना बेहद ही मुश्किल है । हम सबको मिलकर आने वाली नई पीढ़ी को बचाना होगा । आप सब उत्तराखंडी एक जुट हो जाओ ।
जय हिंद । जय भारत । जय उत्तराखंड ।
आपका सेवक
रोशन रतूड़ी
RR Humanity-1st Uttrakhand
Posted by Roshan Raturi RR on Sunday, December 9, 2018