Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए मंगलवार का दिन मंगल खबर लेकर आया है। आज से उत्तराखंड में "अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना" शुरूआत हो गई है। एक ऐसी योजना जिसमें हर परिवार को मुफ्त इलाज मिलेगा। एक ऐसी योजना जो अब तक देश के किसी भी राज्य में लागू नहीं की गई है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है कि जहां लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए इस बेमिसाल योजना की शुरुआत हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर देहरादून में इस योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस ड्रीम प्रोजक्ट की हर कोई तारीफ कर रहा है। कुल मिलाकर उत्तराखंड के करीब 28 लाख परिवारों के लिए ये खबर किसी सौगात से कम नहीं। अब आपको बताते हैं कि आखिर आप कैसे इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।