Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुई है...पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, लेकिन इसके बावजूद केदारनाथ धाम को नई सूरत देने की कवायद जारी है। केदारनाथ धाम के आस-पास तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है, पानी जम गया है, बर्फ को पिघलाकर पीने के लिए पानी तैयार किया जा रहा है, इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, फिर भी मजदूरों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। बता दें कि साल 2013 में आई आपदा में ये क्षेत्र तबाह हो गया था, जिसके बाद से यहां पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है...जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश जारी है। चार फीट बर्फ जमी होने के बावजूद धाम में निर्माण कार्य जारी है। केदारनाथ में तापमान माइनस में होने के बावजूद मजदूर काम कर रहे हैं और उनके हौसले की तारीफ kjve भी जरूरी है।