Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: चारधाम ऑलवेदर रोड के बनने की बाट जोह रहे उत्तराखंड वासियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। परियोजना के पूरा होने में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है। एक वेबसाइट के मुताबिक परियोजना के तहत प्रस्तावित कामों में आने वाली अड़चनों के चलते ऑलवेदर रोड के निर्माण में देरी हो रही है। हालांकि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को राहत दे दी है, इसके बावजूद कहा जा रहा है कि रोड का 50 फीसदी काम ही तय समय सीमा के भीतर हो पाएगा। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट में हो रही देरी का असर इसके बजट पर भी पड़ेगा। इससे परियोजना की लागत में 1 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल कोर्ट ने योजना के तहत उन्हीं कार्यों को मंजूरी दी है, जिन पर काम चल रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को कोर्ट में सात हफ्ते में प्रति शपथ पत्र दाखिल करना है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का असर भी प्रोजेक्ट पर पड़ेगा।