Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: कश्मीर घाटी का बारामूला जिला...जिसे कभी हिज्बुल का गढ़ कहा जाता था। आतंकियों ने इस जिले के बच्चे बच्चे के हाथ में पत्थर और बंदूकें पकड़ा दी थी। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत जानते थे कि अगर कश्मीर से आतंक का सफाया करना है, तो सबसे पहले इस जिले को आतंकियों से मुक्त करना होगा। बारामूला में अब तक एक नहीं सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं। सेना ने अब इस जिले को आतंक के दंश से मुक्त करा लिया है। बारामूला को कश्मीर घाटी का पहला ऐसा जिला घोषित किया गया है, जहां अब कोई भी आतंकी मौजूद नहीं है। आपको बता दें कि बुद्धवार को ही बारामूला में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बारामूला जिले के साफियाबाद में भारतीय सेना और सीआरपीएफ के एक जॉइंट ऑपरेशन में 3 लश्कर आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों के पास से सेना ने 3 एके-47 राइफल जब्त की थी।