देहरादून: जिस प्रॉपर्टी के पीछे पड़ी थीं एक्ट्रेस अमृता सिंह, शायद वो हाथ से निकल गई!

अभिनेत्री अमृता सिंह अपने मामा की जिस करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए देहरादून में डेरा डाले हुई थीं, लगता है वो प्रॉपर्टी हाथ से निकल गई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Property in Uttarakhand: Dehradun madhusudan bimbet property
Image: Dehradun madhusudan bimbet property

: हाल ही में देहरादून में बड़ा बवाल मचा था। नाटकीय अंदाज में फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर देहरादून आती हैं। एक प्राॉपर्टी के चक्कर में थाने के चक्कर काटती हैं, प्रॉपर्टी का केयर टेकर उन पर गंभीर आरोप भी लगाता है। लेकिन लगता है अमृता की मेहनत पर पानी फिर सकता है। अमृता सिंह जिस करोड़ों की संपत्ति के लिए देहरादून के चक्कर काट रहीं थीं, वो शायद अब उन्हें नहीं मिल पाएगी। अमृता के मामा की मधुसूदन बिम्बट की करोड़ों की प्रॉपर्टी उनकी बहन ताहिरा बिम्बट को मिलने की खबर है। भाई की मौत के बाद ताहिरा ने देहरादून में डेरा जमा लिया है। वो विवादित बिम्बट हाउस को संभाल रही हैं। कोठी में साफ-सफाई कराने के साथ ही उन्होंने यहां की देख-रेख शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी पर लगा पुराना गेट भी हटा दिया गया है।

यह भी पढें - देहरादून: ‘करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है ये अभिनेत्री’, केयर टेकर ने लगाए गंभीर आरोप
ताहिरा ने कहा कि ये प्रॉपर्टी उनके पिता की है, अब जबकि उनके भाई मधुसूदन बिम्बट इस दुनिया में नहीं हैं, तो जाहिर है पिता की प्रॉपर्टी की देखभाल का हक उन्हें ही मिलेगा। बिम्बट परिवार में अब केवल वही बची हैं, ऐसे में परिवार की संपत्ति की देखभाल करना उनका हक और दायित्व दोनों है। उन्होंने प्रॉपर्टी किसी प्रॉपर्टी डीलर को बेचने की बात से भी इनकार किया है। पुलिस भी बिम्बट हाउस में हो रही हलचल पर नजर रखे हुए है, इस बारे में पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। क्लेमेंटाउन इलाके में विवादित बिम्बट हाउस में ताहिरा ने साफ-सफाई शुरू करा दी। सोमवार को प्रॉपर्टी में अचानक जेसीबी आकर खड़ी हो गई। दर्जनों मजदूरों ने प्रॉपर्टी की साफ-सफाई करने के साथ ही, यहां लगा पुराना गेट हटा दिया। इस बारे में कुछ और भी खास बातें जानिए।

यह भी पढें - देहरादून: मां के साथ अचानक थाने पहुंची एक्ट्रेस सारा अली खान, जमीन हड़पने का आरोप!
इस मामले में ताहिरा ने कहा कि संपत्ति को लेकर उनके और भाई के बीच मतभेद थे, लेकिन अब जबकि उनके भाई इस दुनिया में नहीं हैं तो फिर मुकदमा कौन लड़ेगा। बिम्बट हाउस में हलचल होने के बाद पुलिसकर्मी छानबीन करने के लिए बिम्बट हाउस पहुंचे तो उन्हें पता चला कि ये प्रॉपर्टी ताहिरा को मिल चुकी है। हालांकि इस संबंध में कोर्ट का कोई आदेश पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि भविष्य में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद होता है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मधुसूदन बिम्बट फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा थे। उनकी कैंसर से मौत के बाद अमृता सिंह की नजर मामा की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर थी। अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान के साथ देहरादून में डेरा डाले हुए थीं, लेकिन अब ये प्रॉपर्टी मधुसूदन बिम्बेट की बहन ताहिरा को मिल गई है।