Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी के मुकुल रावत ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। मुकुल रावत भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल बने हैं। उन्हें ऑल इंडिया मेरिट में छठा स्थान मिला है। मुकुल रावत ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे। मुकुल के साथी और टीचर्स भी खुश हैं। सोमवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चांसलर जितेंद्र जोशी और लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने मुकुल का स्वागत किया। बता दें कि भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल भर्ती परीक्षा की मेरिट में देशभर से 13 एडवोकेट जनरल का चयन हुआ है, जिनमें मुकुल रावत भी शामिल हैं। मुकुल रावत पौड़ी के सासों मवालस्यू गांव के रहने वाले हैं, उन्हें मेरिट में छठा स्थान मिला है। मुकुल के पिता बीएस रावत इंडियन एयरफोर्स में वारंट ऑफिसर हैं।