Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: देश के 37 वीर जवान मातृभूमि की बलिवेदी पर कुर्बान हो गए। देश भर से मांग उठ रही है कि पाकिस्तान पर एक नहीं बल्कि 10-10 सर्जिकल स्ट्राइक करो। निगाहें एक बार फिर से उन दो जांबाजों पर हैं...जिन्होंने पिछली बार सर्जिकल स्ट्राइक में मुख्य भूमिका निभाई थी। हम बात कर रहे हैं NSA अजित डोभाल और आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की। पुलवामा आतंकी हमले के बाद PM मोदी देश के सामने आए और कह दिया कि ‘सेना को खुली छूट है’। तुरंत ही CCS की बैठक बुलाई गई। तीनों सेनाध्यक्ष, NSA अजीत डोभाल को इस बैठक में बुलाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी कहती है कि सरकार आतंकियों पर कड़ी सैन्य कार्रवाई करने जा रही है। करतारपुर कॉरिडोर को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है। पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया गया है। एनएसए अजित डोभाल ने आपात बैठक बुलाई है।