केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए शानदार खबर...GMVN आपके लिए कर रहा है स्पेशल व्यवस्था

केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार खबर है। यहां जीएमवीएन द्वारा एक खास व्यवस्था की जा रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Gmvn guest house in kedarnath
Image: Gmvn guest house in kedarnath

: देवभूमि उत्तराखंड चारधाम के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है...7 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार और प्रशासन की तरफ से यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम में इस बार 3 हजार से ज्यादा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की तरफ से केदारनाथ धाम में 200 अतिरिक्त टैंट लगाए जाएंगे, 15 मई तक टैंट कॉलोनी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसमें तीन हजार से ज्यादा यात्री रात्रि विश्राम कर सकेंगे। जीएमवीएन की पांच टीमों को टेंट कॉलोनी तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ये टीमें दिन-रात टेंट कॉलोनी तैयार करने में जुटी हैं ताकि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए जगह मुहैया कराई जा सके।

यह भी पढें - बाबा केदारनाथ का अद्भुत नज़ारा, बर्फबारी के बाद शिव के धाम की मनमोहक तस्वीरें देखिए
जीएमवीएन की तरफ से पिछले साल धाम में 2800 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी, जबकि इस बार तीन हजार से ज्यादा यात्रियों के रहने के लिए टेंट बनाए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा से पहले ही निगम सौ पीवीसी, 20 कैनवास, 50 एसडीआरएफ व 30 निम (नेहरू पर्वतारोहरण संस्थान) के टैंट तैयार कर लेगा। आपको बता दें कि शीतकाल के दौरान हुई भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के 17 हट्स और 50 से ज्यादा टेंट क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई हट्स और टेंट अब भी बर्फ के नीचे दबे हैं, हालांकि निगम इन चुनौतियों से निपटने में जुटा है। जीएमवीएन की तरफ से केदारडोम, बेस कैंप, स्वर्गारोहिणी, लिनचोली, भीमबली, एसडीआरएफ और नई टेंट कॉलोनी में टेंट लगाए जाएंगे, जिसमें 3 हजार से ज्यादा लोग ठहर सकेंगे। इसके साथ ही 50 टेंट रिजर्व में रखे जाएंगे, जिनका इस्तेमाल यात्रियों की संख्या बढ़ने पर किया जाएगा।