Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ अपनी नगरी के लिए चल पड़े हैं। सोमवार को ऊखीमठ से बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली केदारपुरी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भव्य नज़ारा देखने को मिला है, जिसकी तस्वीरें भी हम आपको दिखा रहे हैं। आपको बता दें कि 9 मई को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में पौराणिक परंपरा के अनुसार पहले भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। ढाई घंटे तक चली पूजा में भगवान की भोगमूर्ति को फूलमालाओं से सजाया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी और वेदपाठियों ने रुद्राभिषेक और महाभिषेक किया। महाआरती के बाद भगवान भैरवनाथ को काली दाल के पकोड़े और पूरी का भोग लगाया गया। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया गया।