केदारनाथ में मौसम लगातार खराब बना हुआ है, पहाड़ से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को चोट लगी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: women died after coming from kedarnath
रुद्रप्रयाग: एक दुखद खबर इस वक्त रुद्रप्रयाग से आ रही है, जहां श्री केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रही महिला की सिर पर पत्थर गिरने से मौत हो गई। मृतक का नाम प्रमिला है, वो 29 साल की थी। इसके साथ ही दो अन्य श्रद्धालुओं के चोटिल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक प्रमिला नाम की महिला पंजाब के नगर कोटला से बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आई थी, बीती शाम वो बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रामबाड़ा और लिनचोली के बीच पहाड़ी से टूट कर आया पत्थर प्रमिला के सिर पर जा गिरा, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतक का शव सोनप्रयाग ले आई। हादसे में दो श्रद्धालुओं को भी चोट लगी है, वो चलने में असमर्थ थे, इन्हें भी एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर रामबाड़ा तक पहुंचाया।
यह भी पढें - पौड़ी गढ़वाल में बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी...दो की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल
वहीं घोड़े से गिरने की वजह से घायल हुए एक साधू को लिनचोली में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उन्हें कंडी के जरिए गौरीकुंड तक भेजा गया। पहाड़ में खराब मौसम के चलते एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार से बिछड़ गई थी, उसे भी परिवार तक पहुंचा दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है, केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खराब मौसम में पहाड़ों में जाने से बचें, जाना भी हो तो विशेष सावधानी बरतें। बारिश के वक्त पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने का डर लगातार बना रहता है, ऐसे में आप जितना सावधान रहेंगे, उतने ही सुरक्षित रहेंगे। खराब मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है। बारिश और भारी बर्फबारी की वजह से सरकार ने पर्वतीय जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है।