Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड प्रेम किसी से छिपा नहीं है, समय-समय पर वो देवभूमि और यहां के धामों के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर करते रहे हैं, श्रीबदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं और पता चला है कि पीएम मोदी जल्द ही समय निकाल कर इन धामों में दर्शन करने आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन अलर्ट हो गया है, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। सरकारी मशीनरी पीएम के दौरे की तैयारियों में जुटी हुई है। बीते मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी और एसपीजी के अधिकारियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि प्रधानमंत्री के दौरे की अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है, अधिकारियों ने कहा है कि उनके आने की तिथि फिलहाल तय नहीं है, पर सूत्र बता रहे हैं कि 18 मई को पीएम मोदी के आने का कार्यक्रम लगभग तय है।