Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: एक दुखद खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है, जहां केदारनाथ यात्रा पर आए एक बुजुर्ग यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई...इसके साथ ही चारधाम में हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों की संख्या चार हो गई है। यात्री का नाम भंडारी शंकर बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 60 साल थी वो हैदराबाद के गायत्रीनगर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे...पर इस यात्रा के साथ ही वो परमधाम की यात्रा के लिए निकल पड़े...भंडारी शंकर अपने 5 अन्य साथियों के साथ गौरीकुंड के एक होटल में रुके हुए थे। उन्हें केदारनाथ की यात्रा पर निकलना था, पर इससे पहले ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। भंडारी शंकर की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनके साथी उन्हें होटल में ही रुकने के लिए कह कर खुद केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। बुजुर्ग यात्री की हालत लगातार खराब हो रही थी, तब होटल के मालिक नरोत्तम गोस्वामी ने इस बारे में तुरंत पुलिस को बताया।