Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: राजनीति क्या न कराए ? कांग्रेस का नेता कुछ कर ले, तो राजनीति...बीजेपी का नेता कुछ कर ले, तो राजनीति। बयानबाजियां हैं कि थमने का नाम नहीं लेती। अब ये नया मामला ही देख लीजिए..पीएम मोदी केदारनाथ दौरे पर आए लेकिन कांग्रेस को ये बात हजम नहीं हुई। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने पीएम मोदी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ये ही नहीं मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी कर दी है और कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी के दौरे को लेकर राज्य सरकार फिजूलखर्च में जुटी है। विधायक मनोज रावत ने कहा है कि बीजेपी बाबा केदार धाम को 'प्रयोग भूमि' बना रही है। उन्होंने कहा कि इस वजह से बाबा केदार उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। आपको बता दें कि देशभर में आचार संहिता लगी है और इस बीच पीएम मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड दौरे की अनुमति दी है।