Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: मिशन-2019 में जीत हासिल कर बीजेपी दूसरी बार प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ गई। लोकसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद और नतीजे घोषित होने से कुछ दिन पहले पीएम मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आए थे, उन्होंने अपने आराध्य की आराधना की और उनसे आर्शीवाद मांगा। बाबा भोलेनाथ के साथ-साथ जनता का आशीर्वाद भी पीएम मोदी को बंपर वोटों के तौर पर मिला। बीजेपी अपने मिशन में कामयाब हो गई है, लेकिन पीएम मोदी अपने आराध्य को धन्यवाद देना भूले नहीं हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वो एक बार फिर बदरी-केदार की भूमि में होंगे। देश की सत्ता की बागडोर संभालने से पहले वो भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने केदारनाथ धाम आएंगे। हालांकि उनके दौरे की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन ये तय हो गया है कि वो आएंगे जरूर। प्रशासनिक अमला भी उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।