क्या आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं? प्रकृति के सुंदर नजारे आपको भी लुभाते हैं? इन सवालों का जवाब अगर हां में है तो ये खबर आपके लिए है...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: UTTARAKHAND TOURISM DEPT PHOTO COMPITITION KEDARNATH
रुद्रप्रयाग: ये सच है कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है...तस्वीरें ही हैं जो हमें हमारे अतीत से जोड़े रखती हैं। इंसान के विकासक्रम में हमारे पूर्वजों ने अपनी जो कहानियां हमारे लिए छोड़ी हैं, वो भी आदिकाल की गुफाओं पर तस्वीर के तौर पर ही अंकित हैं। समय बदल गया है, अब चित्र गुफाओं की दीवार पर नहीं बनते, बल्कि हमारे कैमरे और मोबाइल में कैद होते हैं। शानदार फोटोग्राफ्स खींचना आज भी कई लोगों के लिए केवल शौक नहीं, उनका जुनून है। ये फोटोग्राफी ही है जो तस्वीरों के इन दीवानों की जिंदगी को मायने देती है। अगर आपमें भी प्रकृति को करीब से महसूस करने और उसकी सुंदरता अपने कैमरे में कैद करने का हुनर है तो ये खबर आपके लिए ही है। अब देवभूमि की खूबसूरत वादियों को अपनी तस्वीरों में कैद कर आप हजारों रुपए बतौर इनाम जीत सकते हैं। आपकी एक तस्वीर आपको मालामाल बना सकती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। आगे पढ़िए
यह भी पढें - देश में लोकप्रिय हुई केदारनाथ की 'ध्यान गुफा'..विदेशों से भी आने लगी डिमांड
जो भी प्रतियोगी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस करना ये है कि अपनी खींची हुई खूबसूरत तस्वीरें पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.uttarakhandtourism.gov.in पर अपलोड करनी है। यहां kedarnathphotocontest वाले लिंक पर फोटो अपलोड करनी है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। प्रतिभागी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 24 मई से 31 मई तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रतिभागी जो भी तस्वीरें अपलोड करेंगे उसमें उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की झलक दिखनी चाहिए, तभी ये तस्वीर प्रतियोगिता का हिस्सा बन पाएगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय जितना शानदार है, इसमें मिलने वाली इनामी राशि भी उतनी ही आकर्षक है। प्रतियोगिता में पहले विजेता को बतौर इनाम 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। दूसरा प्राइज 21 हजार रुपए है, जबकि तीसरे प्राइज के तौर पर 11 हजार रुपए दिए जाएंगे...तो फिर आप इंतजार क्यों कर रहे हैं।
कोशिश करेंगे तो ही जीतने के चांस भी मिलेंगे, पर कोशिश ही नहीं करेंगे तो जीतेंगे कैसे। प्रतियोगिता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, अब वक्त भी कम ही बचा है। जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराइए, क्या पता ये इनाम आपकी खींची तस्वीर को ही मिल जाए।