केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मियों पर श्रद्धालुओं से बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे हैं। क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं...वीडियो भी देखिए
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: police missdeeds with piligrims in kedarnath
: उत्तराखंड पुलिस खुद को मित्र पुलिस कहती है, लेकिन पुलिस जनता से अपनी मित्रता कैसे निभा रही है? इसका एक नज़ारा केदारनाथ धाम में देखने को मिला। आरोप है कि पुलिस ने बाबा केदार के दर्शन करने आए यात्रियों से मारपीट की, दो बच्चियों को धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। एक बच्ची का सिर में चोट लगी है तो वहीं दूसरी बच्ची के पैर में चोट आई है...भई अगर ये सच है तो ये सरासर गुंडागर्दी है। धाम में आए यात्रियों ने पुलिसवालों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है, पुलिसवालों की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चियां बेहद डरी हुई हैं, रो रही हैं। वो बेचारी समझ नहीं पाईं कि उनसे आखिर गलती क्या हुई। यात्रियों में भी गुस्सा है। पुलिस पर बदसलूकी के साथ ही एक युवक को घसीट कर मंदिर से बाहर निकालने का भी आरोप है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढें - पहाड़ की बेटी मुंबई में एक्ट्रेस बनने गई..प्रोड्यूसर-म्यूजिक डायरेक्टर ने किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कुछ श्रद्धालु मंदिर में जल चढ़ा रहे थे, कि तभी एक पुलिसकर्मी ने एक बच्ची का सिर पकड़ कर उसे मंदिर के बाहर धक्का दे दिया, इसी तरह एक दूसरे युवक को भी धक्का देकर मंदिर से निकाला गया। पीड़ित युवक ने बताया कि एक अन्य युवती और उसकी मां व मौसी के साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया है। विरोध करने पर उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर की धमकी दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत बताया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के जवान यात्रियों से जल्दी पूजा करने के लिए कह रहे थे, लेकिन तभी एक यात्री ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं में गुस्सा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देवभूमि की छवि बिगाड़ रही हैं, देश-विदेश में गलत संदेश जा रहा है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के साथ जो हुआ, वो वाकई शर्मनाक है…
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड वालो सावधान..देहरादून से टोयोटा की कार लोगे तो मुश्किल में फंसोगे!
उत्तराखंड में पुलिस पर लगातार सवालिया निशान लगते रहे हैं, लोग तो ये तक कहते हैं कि पुलिस केवल अपराधियों से दोस्ती निभा रही है। अपराधियों पर तो जोर चलता नहीं, ऐसे में ये आम लोगों को डराते हैं, धमकाते हैं, थर्ड डिग्री की धमकी देते हैं। पुलिसवाले खुद को बाबा केदार से ऊपर समझने लगे हैं। भई कम से कम भगवान के धाम में तो ये कतई नहीं चलेगा, इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। देखिए वीडियो