Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: आपको याद होगा 18 मई को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दर्शन के लिए आए थे, वो यहां स्थित ध्यान गुफा में भी रूके थे...इस दौरान पीएम मोदी ने रातभर ध्यान गुफा में साधना की। साधना के बाद पीएम मोदी तो लौट गए, लेकिन केदारनाथ में स्थित ये ध्यान गुफा अब भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। क्या देश, क्या विदेश हर जगह के श्रद्धालु केदारनाथ में स्थित मेडिटेशन केव में रुकना चाहते हैं। यहां साधना करना चाहते हैं, यहां के आध्यात्मिक जादू से रूबरू होना चाहते हैं। ध्यान गुफा श्रद्धालुओं के बीच किस हद तक लोकप्रिय हो गई है, इसका अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं कि 30 जून तक के लिए ध्यान गुफा पूरी तरह पैक है। जीएमवीएन को ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मिले हैं। बात करें जून महीने की तो पिछले 13 दिनों में 15 श्रद्धालु ध्यान गुफा में रुक चुके हैं, और यहां साधना कर चुके हैं।