Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ...ये नाम दिल में आते ही एक दिव्य अहसास होता है लेकिन कुछ लोग हैं, जो केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को लूटना ही अपना सबसे पहला काम समझते हैं। खासतौर पर हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर हो रही धांधली तो जगजाहिर है ही। लेकिन इस बीच आपको ये बात भी जाननी होगी कि आखिर कौन लाखों का माल ऐंठ कर अपनी जेब गर्म कर रहा है? कौन हैं वो लोग जो देवभूमि का नाम मिट्टी में मिला रहा हैं। आपको याद होगा कुछ दिन पहले केदारनाथ में हेली टिकटों के नाम पर लोगों को चूना लगाने का मामला सामने आया था। इस मामले में मथुरा के रहने वाले एक शख्स ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को रुद्रप्रयाग ले आई। पूछताछ में पता चला है कि उत्तराखंड में हेली टिकट के नाम पर लोगों को ठगने वाला एक पूरा गिरोह सक्रिय है। शिकायत करने वाले का कहना है कि 24 हैली टिकटों के 1,22,000 रूपये इनके बैंक अकॉउंट मे ट्रांसफर किये गये। रुद्रप्रयाग पहुंच कर जब कॉल की गयी तो उसके द्वारा कहा गया कि आपके सारे पैसे रिफंड कर दिये जायेंगे तथा अब आपकी टिकटें नहीं हो सकती। परन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा न टिकटें करवायी और न ही रुपये वापस किये, और टालमटोल कर अपना फोन बन्द कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से इस मामले की छानबीन की। तलाश हरिद्वार में जाकर खत्म हुई। आगे पढ़िए...
#हैली_टिकटों_से_संबंधित_धोखाधड़ी_करने_वाले_02_शातिर_अभियुक्तों_को_किया_गया_गिरफ्तार
दिनांक 12/06/2019 को कोतवाली...
Posted by SP Rudraprayag on Wednesday, July 10, 2019