Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड का बदरीनाथ धाम भी जल्द ही केदारनाथ की तरह जगमगाने लगेगा। जिस तरह केदारनाथ धाम का कायापलट हुई है, उसी तरह बदरीनाथ धाम को भी विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए धनराशि भी जारी हो गई है। बदरीनाथ धाम को विकसित करने के लिए केंद्र ने 45.72 करोड़ की धनराशि देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। यही नहीं इसमें से 11 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार बदरीधाम में आस्था पथ का निर्माण भी कराएगी। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम के दर्शन करने आते हैं, यही वजह है केंद्र और राज्य सरकार यहां के धार्मिक स्थलों को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। बदरीनाथ में आस्था पथ बनाने के लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की जाएगी। आस्था पथ तभी बन पाएगा, जब रास्ते में आने वाली दुकानों और घरों को विस्थापित किया जाए, इसके लिए लोगों का सहयोग मिलना जरूरी है।