Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ आने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उन्हें करेंसी की समस्या नहीं होगी, एटीएम की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। एचडीएफसी ने केदारनाथ में एटीएम लगा दिया है। श्रद्धालुओं के लिए एटीएम की सुविधा को आज से शुरू कर दिया गया। रुद्रप्रयाग में हुई इस शानदार पहल का श्रेय यहां के डीएम मंगेश घिल्डियाल को जाता है। उनकी पहल और कोशिशों को चलते ही केदारनाथ में एटीएम लग पाया है। अब श्रद्धालुओं को नकदी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डीएम और सिक्स सिग्मा की कोशिशें रंग लाई हैं। एचडीएफसी बैंक ने केदारनाथ में एटीएम स्थापित कर दिया है। ये पहली बार हुआ है, जबकि केदारनाथ में एटीएम लगा है। अब श्रद्धालुओं को नकदी के लिए दूसरे स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वो बाबा केदार के धाम में ही एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को इससे काफी सुविधा मिलेगी।