आज कुछ खास है...8वें महीने की 8 तारीख रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

तो आज क्या होने वाला है? कयास कई लगाए जा रहे हैं। पीएम मोदी आज यानी 8वें महीने की 8 तारीख को 8 बजे देश को संबोधित करने जा रहे हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: pm modi to address nation
Image: pm modi to address nation

: जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले है। पीएम मोदी का ये संदेश देश के नाम होगा। जिसमें मोदी जम्मू कश्मीर से हटाई गई धारा 370 पर अपना रुख साफ करेंगे। पीएम मोदी के इस संबोधन की जानकारी उनके कार्यालय से दी गई। हालांकि पीएम मोदी का ये संबोधन पहले शाम 4 बजे होने वाला था। जिसके बारे में आकाशवाणी की तरफ से दी गई थी। जिसमें आकाशवाणी ने कहा था कि पीएम मोदी देश को शाम 4 बजे संबोधित करेंगे। लेकिन इसके कुछ समय बाद एक और जानकारी आकाशवाणी के जरिए सामने आई। जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी के संबोधन के समय में बदलाव हो सकता है। जिसके बाद अब मोदी रात 8 बजे संबोधन का समय बताया गया है। हालांकि पीएम मोदी के संबोधन के समय को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। सोशल मीडिया पर अभी से ही कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए है कि पीएम मोदी इस बार कौन की घोषणा करने वाले है।

यूजर्स सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें कुछ लोग इसे पाकिस्तान से जोड़ देख रहे है। तो वही कुछ लोग इसे नोटबंदी से जोड़ रहे है। लोगों का कहना है कि अपने 2 हजार के नोट संभाल कर रखिए। इसके अलावा तारीख और महीना भी काफी गौर किया जा रहा है। आज 8 तारीख है, महीना भी अगस्त यानी साल का आठवां है और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश के सामने होंगे। क्योंकि इससे पहले जब पीएम मोदी रात 8 बजे, नंवबर 2016 में देश को संबोधित किया था तो पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। जिसके चलते देश में सभी 500-1000 के नोट बंद हो गए थे। इस खबर से ही सबके होश उड़ गए थे। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, ‘मितरों, आज रात फिर 8 बजे’। हालांकि अब पीएम मोदी एक बार फिर देश के संबोधित करने रात 8 बजे आ रहे है लेकिन अब मोदी क्या बड़ा ऐलान करते है उसका सभी को इंतजार है।