Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। अब उनसे जुड़े सभी दस्तावेज डिजिटाइज होंगे। दस्तावेजों के डिजिटाइज होने के कई फायदे हैं। ई-रिकॉर्ड होने पर दस्तावेजों को खंगालने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द होगा। प्रदेश सरकार डिजिटल लाइब्रेरी बनाने जा रही है। जिसमें ऑडिट रिपोर्ट और दूसरे शासनादेश रखे जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण विश्व बैंक की मदद से होगा। सरकार प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनर्स और बजट से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटाइज करने की तैयारी में जुटी है।