Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: आफत की बारिश ने उत्तरकाशी में जमकर तबाही मचाई है, यहां आसमान से बरसी आफत के चलते 4 लोग जमीन में जिंदा दफन हो गए। एक बच्चा बरसाती नाले में बह गया। जबकि तीन लोग मकान के मलबे में दबे हैं। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रभावित गांवों तक प्रशासन की मदद भी नहीं पहुंच पा रही, क्योंकि सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के आराकोट और मकौड़ी गांव में गदेरे उफान पर हैं। कई गांव भूस्खलन की जद में आ गए हैं। आधा दर्जन गांवों के लोग घरों को छोड़कर जंगल की तरफ चले गए हैं, ताकि अपनी जान बचा सकें। आराकोट में एक बच्चा उफनते बरसाती नाले में बग गया। एक मकान के जमींदोज होने की भी खबर है। मकान में रहने वाली महिला और बच्ची मलबे में दबे हैं। मकौड़ी गांव में भी बारिश ने तबाही मचाई है। यहां एक महिला मलबे में दब गई है। दो दर्जन से ज्यादा मकानों में मलबा जमा है। पैदल रास्ते और पुलिया बारिश की भेंट चढ़ गए हैं।