Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की मित्र पुलिस के एक दरोगा को अपनी होशियारी दिखानी भारी पड़ने वाली है, दरअसल दरोगा जी की दबंगई का वीडियो वायरल हो गया है और अब एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने दरोगा जी पर जांच बैठा दी है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दरोगा की दबंगई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दरोगा महिलाओं को अपनी दबंगई दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो में दरोगा खुद ही अपनी की वर्दी के बटन खोलकर महिलाओं पर वर्दी फाड़ने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वीडियो की पड़ताल की तो पता लगा यह वीडियो कोतवाली बाजपुर के बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल का है। इस दरोगा की दबंगई यहीं तक नही थमी दरोगा ने वीडियो में दिख रही सभी महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धाराओ में मुकदमा भी दर्ज कर दिया है। अब ये मामला क्या है...जरा ये भी जान लीजिए ...आगे देखिए वीडियो