Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
: अपना देश जल्द ही इतिहास रचने वाला है, 7 सितंबर के दिन चंद्रयान-2 चांद पर लैंड करेगा। पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। देशवासियों के लिए 7 सितंबर का दिन खुशी का दिन होगा, लेकिन हरिद्वार के छात्र गर्व सक्सेना के लिए ये दिन डबल खुशियां लेकर आएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गर्व सक्सेना को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए इन्विटेशन मिला है। उन्हें इसरो ने आमंत्रित किया है। गर्व सक्सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। गर्व के साथ-साथ उनका परिवार भी बेहद खुश है। लाडला चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने के साथ-साथ पीएम से मिलने का मौका जो पा गया है। गर्व सक्सेना डीपीएस में पढ़ते हैं। पीएम के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने का मौका उन्हें कैसे मिला ये भी बताते हैं।