Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के लाल केंद्र में अहम पदों पर काबिज हैं। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन जिम्मेदारियों के बीच वो देवभूमि के लिए भी वक्त निकालते हैं और समय-समय पर पहाड़ आकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। कुछ दिन पहले एनएसए अजीत डोभाल अपने पैतृक गांव में पूजा के लिए आए थे। और अब भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड आए हैं। सेना प्रमुख बिपिन रावत बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे। वो बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करने के लिए आए हैं। सुबह करीब 9 बजे जनरल बिपिन रावत MI-17 से केदारनाथ धाम पहुंचे। मौके पर मंदिर समिति ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। आर्मी चीफ के साथ उनके परिवार के सदस्य भी हैं। प्रशासन के साथ ही मंदिर समिति भी सेना प्रमुख के स्वागत के लिए तैयार थी। चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सेना प्रमुख के उत्तराखंड आने की पुष्टी की। तीर्थ पुरोहितों ने भी सेना प्रमुख के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए। आगे देखिए तस्वीरें