बड़ी खबर: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बची 6 लोगों की जान

इस वक्त की बड़ी खबर केदारनाथ से आ रही है, जहां हेली कॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। देखिए तस्वीरें
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
केदारनाथ: HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH
Image: HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH

रुद्रप्रयाग: इस वक्त की बड़ी खबर केदारनाथ से आ रही है। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। शुक्र इस बात का है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना मामला बड़ा हो सकता था। बताया जा रहा है कि 6 यात्री केदारनाथ दर्शनों के लिए पहुंचे थे। दर्शनों के बाद वो हेलीकॉप्टर से फाटा वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान तकनीकि खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर टेकऑफ नहीं कर पाया। इसके बाद हेली की वापस केदारनाथ हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस बीच खबर ये भी है कि हेली का बैलेंस बिगड़ने की वजह से हेलीपैड पर भी सही ढंग से लैंडिंग नहीं हो पाई। शुक्र इस बात का है कि हेलीकॉप्टर में बैठी सभी 6 सवारियां और पायलट सुरक्षित हैं। हेली कॉप्टर यूटी कंपनी का है.. आगे देखिए तस्वीरें

  • बाल-बाल बचे 6 लोग

    HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH
    Pic: 1/ 3
    Image: HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH

    आपको बता दें कि कुछ ही वक्त पहले उत्तरकाशी में हेली हादसों की खबरें सामने आई थीं। आज एक बार फिर से केदारनाथ से ये खबर सामने आई है।

  • सवाल सुरक्षा का है

    HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH
    Pic: 2/ 3
    Image: HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH

    सवाल ये भी तो है कि पहाड़ में चलाए जा रहे हेलीकॉप्टरों में सुरक्षा मानकों का सही ढंग से ख्याल रखा जा रहा है?

  • लैंडिंग के बाद हड़कंप

    HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH
    Pic: 3/ 3
    Image: HELICOPTER EMERGENCY LANDING IN KEDARNATH

    इसके बाद तो मौके पर ही हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए