Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: होमगार्ड्स के जवान पुलिस के जवानों की तरह मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं, जहां पुलिसकर्मी कम पड़ते हैं, वहां होमगार्ड्स की मदद ली जाती है। इसके बावजूद होमगार्ड्स को पुलिस के सिपाही के समान वेतन नहीं मिलता। अब होमगार्डस् की ये शिकायत जल्द दूर होने वाली है। प्रदेश के होमगार्ड्स को पुलिस के सिपाही के समान वेतन दिए जाने का रास्ता जल्द साफ होने की संभावना है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने इस मामले में अटॉर्नी जनरल से राय लेकर आगे आगे की कार्यवाही करने का फैसला लिया है। कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने समान काम के लिए समान वेतन दिए जाने की सिफारिश की थी। उत्तर प्रदेश में ये व्यवस्था अमल में लाई जा चुकी है, जिसके बाद उत्तराखंड के होमगार्ड्स को भी पुलिस के सिपाही के समान वेतन मिलने की उम्मीद बंधी है। शासन ने होमगार्ड्स को पुलिस के सिपाही के समान वेतन देने की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है।