Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: आज का दिन उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल लेकर आएगा। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। फिलहाल ये जिम्मेदारी वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ संभाल रहे हैं। इस महीने की 30 तारीख को वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद इस पद पर जनरल बिपिन रावत काबिज होंगे। बिपिन रावत आज सीओएससी के अध्यक्ष का प्रभार संभाल सकते हैं। यहां पर आपको सीओएससी के बारे में भी जानना चाहिए। सीओएससी तीनों सेनाध्यक्षों को मिलाकर बनी हुई एक कमेटी है। कमेटी का अध्यक्ष उसे बनाया जाता है, जो तीनों सेनाध्यक्षों में सबसे वरिष्ठ होता है। फिलहाल कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ निभा रहे हैं।