Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के दर्शन के लिए एक बार फिर केदारनाथ धाम आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर पीएम के केदारनाथ दौरे की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर जारी सूचना के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 19 और 20 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। फिलहाल पीएम के दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि पीएम के आने का आधिकारिक कार्यक्रम या सूचना उन्हें नहीं मिली है। यही बात बीकेटीसी के पदाधिकारी भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कपाट बंद होने से पहले अगर पीएम बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी, हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। फिलहाल पीएम के केदारनाथ आने के कार्यक्रम के बारे में हमें कोई सूचना नहीं मिली है।